ताज़ा-ख़बर

नगर पंचायत लातेहार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जांच अभियान, 3 किलो प्लास्टिक जब्त

रिपोर्ट: VBN News Desk2 दिन पहलेझारखण्ड

नगर पंचायत प्रशासन द्वारा यह अभियान पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए संचालित किया गया।

नगर पंचायत लातेहार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जांच अभियान, 3 किलो प्लास्टिक जब्त

By Santosh

लातेहार। लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न दुकानों, ठेलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिसमें कुल 3 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया गया। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा यह अभियान पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए संचालित किया गया।

अधिकारियों ने दुकानदारों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी और भविष्य में इसका प्रयोग नहीं करने की सख्त चेतावनी भी दी। साथ ही वैकल्पिक पर्यावरण अनुकूल सामग्री के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध यह जांच आगे भी लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार जुर्माना एवं कार्रवाई की जाएगी।जांच अभियान में नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता, राजस्व निरीक्षक सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.