36 घंटे तक रुक रुक कर बारिश से हहारो नदी में उमड़ी बाढ़, जन जीवन अस्त-व्यस्त
इस बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। साथ ही कामगार व दैनिक मजदूरी करने वाले लोग भी घर से बाहर नहीं निकल पाए हैं।

अजय कुमार बड़कागांव - प्रखंड में 36 घंटे तक रुक रुक कर बारिश होने से प्रखंड के तमाम छोटे-बड़े नदियों का पानी एक साथ मिलकर हहारो नदी में बाढ़ का रूप ले लिया है। जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों एवं खेतों में लगे फसलों के लिए एक चिंता का विषय बन गया है। चूंकि पिछले वर्ष के बारिश से अचानक आई बाढ़ ने कई घरों में घुसकर जीव जन्तुओं को नुकसान पहुंचाया था।
वहीं इस बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। साथ ही कामगार व दैनिक मजदूरी करने वाले लोग भी घर से बाहर नहीं निकल पाए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले लोग जो अधिकांश पशुपालन पर निर्भर हैं। उनके गाय, भैंस, बकरी सभी मचान के अंदर से बाहर नहीं निकल पाए हैं। वहीं मौसम के बदलते मिजाज को देखकर मौसम विभाग ने भी राज्य के कुछ हिस्सों में लगातार एक हफ्ते तक येलो अलर्ट जारी कर दिया है।