ताज़ा-ख़बर

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ने स्व. रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: VBN News Desk14 घंटे पहलेझारखण्ड

नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले संस्था के सदस्य, शोक संवेदना व्यक्त की

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ने स्व. रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स, जमशेदपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर उनकी माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के सदस्यों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अंतिम जोहार किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संस्था के अध्यक्ष सतीश गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय रूपी सोरेन का जीवन संघर्ष, सादगी और ममता का प्रतीक रहा। उनके संस्कार और जीवन से जुड़ी स्मृतियां हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन को खोना परिवार के लिए कठिन समय होता है। ऐसे अवसर पर शोकाकुल परिवार के साथ खड़े होकर संवेदना व्यक्त करना मानवीय कर्तव्य है। प्रतिनिधिमंडल में हरविंदर सिंह, सतीश सिंह, प्रवीण सिंह, श्वेता सिंह, नमिता सिंह, सुनीता सिंह, सुष्मिता सरकार, संगीता श्रीवास्तव और सरोज सिन्हा शामिल थे।

इन्हें भी पढ़ें.