कुचाई के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, एसएलआर, कार्बाइन सहित छह हथियार बरामद
जंगल में हथियार किसने और किस उद्देश्य से छिपाए थे इसकी जांच की जा रही है।

सरायकेला-खरसावां : जिले के कुचाई थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कोर्रा गांव के समीप बुरूहातू के जंगल-पहाड़ी इलाके में एसएसबी और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर छह हथियार बरामद किए हैं। तलाशी के दौरान एक 7.62 एमएम एसएलआर, एक 9 एमएम कार्बाइन, एक रिवॉल्वर और तीन .303 राइफल मिलीं। सुरक्षा बलों ने सभी हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया है। जंगल में हथियार किसने और किस उद्देश्य से छिपाए थे इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
इन्हें भी पढ़ें.