मेदिनीनगर निगम क्षेत्र के प्रत्याशियों को डराकर व पैसों का लालच देकर बैठाना लोकतंत्र की है हत्या : शीला श्रीवास्तव
एक सवाल के जवाब में शीला श्रीवास्तव ने कहा कि कहा कि उनका प्रचार चल रहा है।

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के प्रत्याशियों को डराकर व नहीं मानने पर पैसों का लालच देकर बैठाना लोकतंत्र की हत्या है। उक्त बातें मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर प्रत्याशी शीला श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं को आगे आने के लिए मेदिनीनगर निगम की सीट आरक्षित की है। लेकिन यहां तो पैसे वालों ने प्रत्याशियों को हाईजैक कर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी जय श्री गुप्ता व मीना गुप्ता बड़ी परिश्रम करते हुए अपने चुनावी प्रचार कार्य में लगी हुई थी।
एक महिला को चुनाव से रोका जाना लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। इससे मेदिनीनगर निगम क्षेत्र की जनता को चेतना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि नगर निगम के विकास कार्य के लिए आए करोड़ों रुपए की बंदरबांट की गई है। वही राशि चुनाव में प्रत्याशियों के खरीद -फरोख्त में प्रयोग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जयश्री गुप्ता व मीना गुप्ता को अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करना चाहिए था। दोनों प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं का घाव कभी नहीं भर पाएंगी। लेकिन भ्रष्टाचार में लूटे गए अकूत राशि को पानी की तरह बहाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जयश्री गुप्ता व मीना गुप्ता को अपने पक्ष में समर्थन दिला देने से क्षेत्र के मतदाता प्रथम मेयर के झांसे में नहीं आने वाली है। ऐसा करके जीतने का सपना नहीं देखना चाहिए।
एक सवाल के जवाब में शीला श्रीवास्तव ने कहा कि कहा कि उनका प्रचार चल रहा है। वे जहां भी जा रही हैं, रोटी दीदी के नाम से लोग उन्हें पुकार रहे हैं और खूब आशीर्वाद दे रहे हैं। इससे वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर निगम क्षेत्र की जनता उन्हें मेयर बनाएगी तो वह मेदिनीनगर को उप राजधानी बनाने का काम करेंगी। उप राजधानी बनने के साथ ही सरकार का ध्यान स्वत: इस क्षेत्र पर पड़ेगा और इसका विकास तीव्र गति से होगा। कहा कि वे शिक्षा व पेयजल पर सबसे ज्यादा ध्यान देंगी। बोर्ड की पहली बैठक में खास महाल को फ्री होल्ड कराने का प्रस्ताव पास करेंगी।