ताज़ा-ख़बर

चांडिल के हारुडीह में जमशेदपुर के हिस्ट्रीशीटर बिजय तिर्की को मारी गोली, इलाके में फैली दहशत

रिपोर्ट: MANISH 49 दिन पहलेअपराध

सरायकेला-खरसावां में सनसनीखेज वारदात, गोलीकांड के बाद पुलिस अलर्ट

चांडिल के हारुडीह में जमशेदपुर के हिस्ट्रीशीटर बिजय तिर्की को मारी गोली, इलाके में फैली दहशत

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हारुडीह गांव में बुधवार को गोली चलने की सनसनीखेज घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए उस पर गोली चला दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल युवक की पहचान बिजय तिर्की के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर चांडिल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल गोलीकांड के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच में जुटी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें.