ताज़ा-ख़बर

भाजपा डुमरी मंडल अध्यक्ष बनाए गए जवाहर कवर, भव्य स्वागत

रिपोर्ट: VBN News Desk55 दिन पहलेझारखण्ड

कार्यकर्ताओं ने खुशी के इजहार के साथ जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

भाजपा डुमरी मंडल अध्यक्ष बनाए गए जवाहर कवर, भव्य स्वागत

डुमरी (गुमला)। भारतीय जनता पार्टी डुमरी मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने पर जवाहर कवर के चयन से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर दुर्गा मंदिर के समीप स्थित बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय केशरी ने नव-नियुक्त मंडल अध्यक्ष जवाहर कवर को लड्डू खिलाकर एवं माला पहनाकर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि जवाहर कवर के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त, संगठित एवं सक्रिय बनेगा।

कार्यकर्ताओं ने खुशी के इजहार के साथ जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुध्न मार, पवन केशरी, सुभाष ठाकुर, विकास कवर, प्रदीप नायक, कांति देवी, बबलू ताम्रकार, राम प्रसाद सिंह, संदीप सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नव-नियुक्त मंडल अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इन्हें भी पढ़ें.