ताज़ा-ख़बर

झारखंड आंदोलनकारी वरुण चक्रवर्ती की कांड्रा में ट्रेन से कटकर मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

रिपोर्ट: MANISH 185 दिन पहलेझारखण्ड

वरुण चक्रवर्ती झारखंड आंदोलन के एक सक्रिय सदस्य थे, जिन्होंने राज्य को अलग पहचान दिलाने के लिए अपना घर-बार छोड़कर संघर्ष किया।

झारखंड आंदोलनकारी वरुण चक्रवर्ती की कांड्रा में ट्रेन से कटकर मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

कांड्रा (सरायकेला) : कांड्रा थाना क्षेत्र के रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रविवार सुबह एक दुखद हादसे में झारखंड आंदोलनकारी वरुण चक्रवर्ती (70) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना कांड्रा-चांडिल अप लाइन पर पोल संख्या 390/S4 के पास हुई। सूचना मिलने पर कांड्रा पुलिस और आरपीएफ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। IMG-20241201-WA0016.jpg

बता दें कि वरुण चक्रवर्ती झारखंड आंदोलन के एक सक्रिय सदस्य थे, जिन्होंने राज्य को अलग पहचान दिलाने के लिए अपना घर-बार छोड़कर संघर्ष किया। वह कांड्रा क्षेत्र में रहकर झारखंड राज्य के निर्माण के लिए आंदोलनों में शामिल रहे। वर्तमान में वह एसकेजी के बंद पड़े सेवा सदन में रह रहे थे। वरुण चक्रवर्ती की मौत की खबर सुनकर झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि चक्रवर्ती झारखंड आंदोलन के एक समर्पित नेता थे, और उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मृतक के परिवार से संपर्क साधने का प्रयास शुरू कर दिया है। कांड्रा पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और घटना की जांच की जा रही है। वरुण चक्रवर्ती जैसे आंदोलनकारियों का योगदान झारखंड राज्य के निर्माण में अमूल्य है, और उनकी मृत्यु से झारखंड आंदोलन के समर्थकों में शोक की भावना व्याप्त है।

इन्हें भी पढ़ें.