ताज़ा-ख़बर

झारखंड की पुरुष और महिला सॉफ्टबॉल टीम 46वीं राष्ट्रीय सीनियर सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए नागपुर रवाना

रिपोर्ट: MANISH 31 दिन पहलेखेल

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

झारखंड की पुरुष और महिला सॉफ्टबॉल टीम 46वीं राष्ट्रीय सीनियर सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए नागपुर रवाना

सरायकेला : झारखंड की पुरुष और महिला सॉफ्टबॉल टीम 46वीं राष्ट्रीय सीनियर सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने के लिए आज नागपुर के लिए रवाना हुई। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि 28 जनवरी को गोड्डा गांधी मैदान में प्रदर्शनी मैच और राज्य स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया था, जिसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित पुरुष वर्ग टीम में शुभम कुमार, संजीत कुमार, अविनाश कुमार, कुमार ऋषि राज, विकास कुमार दास, विपिन कुमार, विष्णु पद महतो, दुर्गेश तिवारी, कुमुद कुमार, अमित मोदक, जैक मार्डी, देवांशू कुमार मिश्रा, ऋषिकेश कुमार सिंह, साहिब मंडल, सचिन पंडित, अभिराज कुमार, कोच आलोक कुमार तथा मैनेजर शिवम राज शामिल हैं। वहीं महिला वर्ग की खिलाड़ियों में ममता कुमारी, सुनैना गुप्ता, रूबी कुमारी, संजना कुमारी, श्वेता कुमारी, रुहानिका रॉय, रागिनी रॉय, अश्मिका दीक्षित, मुस्कान खातून, कंचन कुमारी, मनोरमा कुमारी, सुमन, रूना कुमारी, छाया कुमारी, कोच आकाश मोहंती तथा मैनेजर अनु कुमारी शामिल हैं। झारखंड टीम 21 फरवरी की सुबह टाटानगर से नागपुर के लिए रवाना हुई। इस मौके पर झारखंड सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष अमलेश सिंह और सचिव बलराम कुमार तांती ने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं देकर उनका उत्साहवर्धन किया। अब सभी की निगाहें झारखंड की टीम पर हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इन्हें भी पढ़ें.