झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य प्रत्याशी मनोज चौबे ने अधिवक्ताओं से संपर्क कर क्रमांक 41 पर मांगा समर्थन
अधिवक्ताओं के आवाज को दूंगा सशक्त मंच : मनोज चौबे, कई अधिवक्ताओं ने जताया पूर्ण समर्थन

मेदिनीनगर (पलामू) : झारखंड स्टेट बार कॉउंसिल चुनाव को ले अधिवक्ताओं में उत्साह चरम पर है। मंगलवार की देर शाम प्रत्याशी मनोज चौबे ने पलामू जिले के वकालतखाना में बारी-बारी से अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की।
बताते चलें कि 23 पदों के लिए एक सौ प्रत्याशी मैदान में है। इनमें मनोज कुमार चौबे का क्रमांक 41 है। उनके प्रस्तावक झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता माधव प्रसाद व सहयोगी टीम में गौतम कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार चौबे, नीरज कुमार, शिवप्रिय सिंह एवं ललन पाण्डेय सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।मनोज कुमार चौबे (अधिवक्ता), झारखंड उच्च न्यायालय, रांची, प्रस्तावक अधिवक्ता। माधव प्रसाद, झारखंड उच्च न्यायालय, रांची, अधिवक्ता। नीरज कुमार, झारखंड उच्च न्यायालय, रांची, अधिवक्ता। राजेश राम रवि, झारखंड उच्च न्यायालय, रांची, डाल्टनगंज अधिवक्ता। अमित तिवारी, अधिवक्ता। सत्य प्रकाश शुक्ला, अधिवक्ता। संतोष कुमार तिवारी, अधिवक्ता कपिल देव पाल, सलाहकार। मुरारी कुमार, अधिवक्ता. अर्चना कुमारी, सलाहकार पवन कुमार, अधिवक्ता -कमलेश कुमार सिंह, अधिवक्ता प्रमोद सिंह (बिट्टू), अधिवक्ता उमा कांत तिवारी, अधिवक्ता दिवाकर कुमार, अधिवक्ता संतोष कुमार दुबे, अधिवक्ता विकास कुमार, अधिवक्ता शशि भूषण दुबे, अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव, अधिवक्ता. नागेश्वर दुबे, अधिवक्ता -सतीश महतो, अधिवक्ता नागेन्द्र श्रीवास्तव, अधिवक्ता सचिदा सिंह, सलाहकार अनवर खान, अधिवक्ता परवेज़ आलम, अधिवक्ता दिलीप आदि मौजूद थे.
अधिवक्ताओं से संपर्क करने के क्रम में अधिवक्ता मनोज चौबे ने कहा कि सदस्य बनने के बाद बार काउंसिल को अधिवक्ताओं के हितों का सशक्त मंच बनाना है।
युवा व वरिष्ठ अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व पेशे की गरिमा की रक्षा के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। सभी अधिवक्ताओं का समर्थन उन्हें और मजबूती देगा। मौके पर अधिवक्ता यशवंत तिवारी उर्फ छोटू तिवारी, दीपक कुमार, अमित तिवारी, सत्य प्रकाश, देवेंद्र तिवारी, श्याम बिहारी राय, बैजनाथ चौबे, धर्मराज तिवारी, गोरख पांडेय, वीरेंद्र शाह, संतोष पासवान, ओंकार नाथ जायसवाल व राहुल सत्यार्थी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने खुलकर समर्थन जताते हुए कहा कि मनोज कुमार चौबे का अनुभव, उनकी सक्रियता व अधिवक्ताओं के प्रति समर्पण उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार बनाता है। विश्वास है कि वे बार काउंसिल में उनकी आवाज को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया ।