ताज़ा-ख़बर

मनोज चौधरी के भाजपा में जाने की चर्चा पर झामुमो बेफिक्र, बोले विनोद पाण्डेय: पार्टी पर नहीं पड़ेगा असर

रिपोर्ट: MANISH 1 दिन पहलेझारखण्ड

राजनीति में आना-जाना सामान्य प्रक्रिया, केपी सोरेन का उदाहरण देकर झामुमो ने दिया संदेश

मनोज चौधरी के भाजपा में जाने की चर्चा पर झामुमो बेफिक्र, बोले विनोद पाण्डेय: पार्टी पर नहीं पड़ेगा असर

सरायकेला : नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी के झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि किसी एक व्यक्ति के आने या जाने से पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कौन पार्टी में शामिल हो रहा है और कौन संगठन छोड़ रहा है इसकी जिम्मेदारी जिला कमेटी की है। सरायकेला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विनोद पाण्डेय ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को पार्टी में जबरन बांधकर नहीं रखा जा सकता। यदि कोई कार्यकर्ता या नेता किसी अन्य राजनीतिक दल में जाना चाहता है तो उसे रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों में नेताओं और कार्यकर्ताओं का आना-जाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा है। अपने बयान को स्पष्ट करते हुए उन्होंने हाल ही में झामुमो में शामिल हुए वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं पूर्व कांग्रेसी नेता केपी सोरेन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि केपी सोरेन लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे लेकिन अब उन्होंने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की है। इससे स्पष्ट है कि राजनीतिक परिस्थितियों और विचारधारात्मक कारणों से लोग दल बदलते रहते हैं। विनोद पाण्डेय ने कहा कि झामुमो का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और जनता से जुड़े मुद्दों पर काम करना है। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी अपने जनाधार और संगठनात्मक ताकत के बल पर आगे भी मजबूती से कार्य करती रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें.