झामुमो नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना
नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, दुख की घड़ी में परिवार के प्रति व्यक्त की सहानुभूति

aamir suhail गिद्धौर (चतरा): प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सभी नेता मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद झामुमो नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में उनके और उनके परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की। नेताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
इस मुलाकात के दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आपसी एकजुटता, मानवीय संवेदना और पारिवारिक आत्मीयता का परिचय दिया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मनोज वर्मा, झामुमो के वरीय नेता बैद्यनाथ दांगी, युवा जिला सहसचिव यदुनंदन पांडेय, प्रखंड उपाध्यक्ष बिनोद ठाकुर, संजीव कुमार सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।