ताज़ा-ख़बर

हिरणपुर मस्जिद में दिशोम गुरू के शीघ्र स्वस्थ होने को ले झामुमो कार्यकर्ताओं मांगी दुआ

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार15 घंटे पहलेझारखण्ड

शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार को ले शनिवार के साम हिरणपुर स्थित मस्जिद में दुआ (प्रार्थना) झामुमो के कार्यकर्ताओं ने की।

हिरणपुर मस्जिद में दिशोम गुरू  के शीघ्र स्वस्थ होने को ले झामुमो  कार्यकर्ताओं मांगी दुआ

पाकुड़। राज्य के जनक और झामुमो के संस्थापक सह पुर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद हम सबके अभिभावक दिशोम गुरु श शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार को ले शनिवार के साम हिरणपुर स्थित मस्जिद में दुआ (प्रार्थना) झामुमो के कार्यकर्ताओं ने की। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम ने बताया कि आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के अस्वस्थ होने का समाचार अत्यंत मन को व्यथित करने वाला है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं। गुरुजी झारखण्ड की आत्मा, अस्मिता और संघर्ष की अमिट पहचान हैं। *उनका स्नेह, संघर्षशील जीवन और दूरदर्शी नेतृत्व हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्त्रोत रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ हों और पुनः हम सबको अपने अनुभव व आशीर्वाद से मार्गदर्शित करें।

इन्हें भी पढ़ें.