ताज़ा-ख़बर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास पहुंचे झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह, व्यक्त की गहरी संवेदना

रिपोर्ट: MANISH 1 दिन पहलेझारखण्ड

नेमरा में सन्नी सिंह समेत समर्थकों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री के परिवार के प्रति जताई संवेदना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास पहुंचे झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह, व्यक्त की गहरी संवेदना

सरायकेला : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा स्थित उनके पैतृक आवास पर झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह ने पहुंचकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के तैलीय चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ मनोज कुमार, रॉबिन हांसदा, अरुण मंडल, राजू सिंह सरदार और सुजल स्वर्णकार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस अवसर पर झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में अपनों का साथ और संवेदनाएं संबल प्रदान करती हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिलने की कामना की। नेमरा स्थित पैतृक आवास पर पहुंचकर सन्नी सिंह और उनके साथियों ने श्रद्धांजलि के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान मनोज कुमार, रॉबिन हांसदा, अरुण मंडल, राजू सिंह सरदार और सुजल स्वर्णकार मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़ें.