ताज़ा-ख़बर

श्राद्ध भोज में शामिल हुए झामुमो युवा नेता विकास मुर्मू

रिपोर्ट: VBN News Desk9 घंटे पहलेझारखण्ड

विकास मुर्मू ने स्वर्गीय वीर सिंह हेम्ब्रम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार को सांत्वना दी।

श्राद्ध भोज में शामिल हुए झामुमो युवा नेता विकास मुर्मू

By Ajay Kumar अमड़ापाड़ा (पाकुड़) । झामुमो की सक्रिय महिला कार्यकर्ता सोनम हेम्ब्रम के पिता स्वर्गीय वीर सिंह हेम्ब्रम के श्राद्ध भोज एवं प्रार्थना सभा कार्यक्रम में युवा नेता सह केंद्रीय समिति सदस्य श्री विकास मुर्मू शामिल हुए।

विकास मुर्मू ने स्वर्गीय वीर सिंह हेम्ब्रम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार को सांत्वना दी।

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव दिलीप मरांडी, प्रखंड उपाध्यक्ष कालीदास मुर्मू, थॉमस मुर्मू, धानो मरांडी, ईमरान अंसारी, सह सचिव संतोष भगत, कोषाध्यक्ष संजीत भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायण भगत, मंटू भगत, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय रजक सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़ें.