ताज़ा-ख़बर

रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई JPSC प्रारंभिक परीक्षा, 13 केंद्रों पर शांतिपूर्ण आयोजन

रिपोर्ट: VBN News Desk2 घंटे पहलेझारखण्ड

एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने किया निरीक्षण, कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई JPSC प्रारंभिक परीक्षा, 13 केंद्रों पर शांतिपूर्ण आयोजन

रामगढ़ : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा रामगढ़ जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई। जिले में बनाए गए कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई जहां प्रशासन की मुस्तैदी साफ नजर आई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर तैनात दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने केंद्रों के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की जांच प्रक्रिया तथा प्रवेश व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या कदाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की सख्ती और सतर्कता के कारण सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने भी बेहतर व्यवस्था के लिए प्रशासन की सराहना की।

इन्हें भी पढ़ें.