ताज़ा-ख़बर

कपाली पुलिस की बड़ी सफलता, फायरिंग कांड का तीसरा फरार आरोपी राशिद भी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रिपोर्ट: MANISH 10 घंटे पहलेअपराध

ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार बोले: अपराधियों पर सख्ती जारी, वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद

कपाली पुलिस की बड़ी सफलता, फायरिंग कांड का तीसरा फरार आरोपी राशिद भी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चांडिल : बीते वर्ष हुए सनसनीखेज फायरिंग कांड में कपाली ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपियों में से एक राशिद उर्फ मोहम्मद राशिद को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि मामला 07 सितंबर 2025 का है जब कपाली ओपी क्षेत्र के वार्ड संख्या-21 स्थित हैदर फैक्ट्री के पास अपराधियों ने मो. जैद खान उर्फ प्रिंस बच्चा पर जानलेवा हमला करते हुए गोली मार दी थी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और हथियार भी बरामद कर लिया था। अब इस कांड में फरार चल रहे तीसरे आरोपी राशिद की गिरफ्तारी से मामले में महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (संख्या- जेएच05डीएक्स-1765) भी बरामद कर ली गई है। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ हमारी कार्रवाई लगातार जारी है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। तकनीकी और खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की है। इस अभियान में प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में एसआई रंजीत कुमार सिंह, बिपुल कुमार तिवारी और दस्तगीर आलम की टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें.