ताज़ा-ख़बर

कपाली पुलिस को बड़ी सफलता, लूटकांड का आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

रिपोर्ट: MANISH 1 घंटे पहलेअपराध

सात वर्षों से फरार आरोपी को दबोचने में कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार की अहम भूमिका : एसडीपीओ

कपाली पुलिस को बड़ी सफलता, लूटकांड का आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

चांडिल : एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा ने कपाली ओपी पुलिस की बड़ी सफलता का खुलासा करते हुए बताया कि वर्ष 2026 के लूटकांड मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की। एसडीपीओ ने बताया कि 8 मई 2026 को कपाली ओपी क्षेत्र के डेमडुबी अंसारनगर निवासी खादिम के घर के पास बाइक सवार अपराधियों ने फाइनांस कर्मी से हथियार के बल पर करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। मामले में कपाली ओपी थाना कांड संख्या 67/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी तारिक कुरैशी उर्फ अरमान कुरैशी को नागपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक 7.65 एमएम लोडेड पिस्टल तथा जिंदा गोली बरामद की गई। एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि आरोपी वर्ष 2021 के जब्बार हत्याकांड मामले में भी पिछले सात वर्षों से फरार चल रहा था और लगातार पुलिस को चुनौती दे रहा था। उन्होंने कहा कि कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार और उनकी टीम की सक्रियता, तकनीकी अनुसंधान और लगातार प्रयास के कारण यह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस आगे भी क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान जारी रखेगी।

इन्हें भी पढ़ें.