ताज़ा-ख़बर

अड्डेबाजी के खिलाफ कपाली पुलिस का अभियान तेज, बिना नंबर प्लेट की एक और बाइक बरामद

रिपोर्ट: MANISH 1 घंटे पहलेझारखण्ड

ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार की कार्रवाई, गौसनगर क्षेत्र से संदिग्ध मोटरसाइकिल जब्त

अड्डेबाजी के खिलाफ कपाली पुलिस का अभियान तेज, बिना नंबर प्लेट की एक और बाइक बरामद

चांडिल : कपाली क्षेत्र में अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कपाली ओपी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौसनगर क्षेत्र से बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध मोटरसाइकिल बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई धिरंजन कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अड्डेबाजी के विरुद्ध पुलिस की टीम इलाके में गश्ती कर रही थी इसी दौरान गौसनगर में एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल संदिग्ध अवस्था में खड़ी पाई गई। पुलिस ने तत्काल मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। वाहन के संबंध में आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही वाहन के मालिक और इसके उपयोग से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है। ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अड्डेबाजी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि ऐसे अभियानों से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

इन्हें भी पढ़ें.