ताज़ा-ख़बर

कपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार, रात भर चला विशेष अभियान

रिपोर्ट: MANISH 8 दिन पहलेअपराध

कोर्ट के फरार अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे, ओपी प्रभारी ने कहा: अभियान रहेगा जारी

कपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार, रात भर चला विशेष अभियान

चांडिल : वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर कपाली ओपी पुलिस ने बीती रात विशेष अभियान चलाकर दो गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह कार्रवाई 4/5 मई 2026 की रात को की गई जिसमें लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में इस्लाम नगर निवासी 22 वर्षीय रजी अहमद अंसारी जिसके खिलाफ जमशेदपुर न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था तथा डैमडूबी अंसार नगर निवासी 42 वर्षीय सनाउल्लाह अंसारी उर्फ बंगाली शामिल हैं जिनके विरुद्ध चांडिल न्यायालय से वारंट निर्गत था। कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और कानून से भागने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और सख्ती का संदेश गया है।

इन्हें भी पढ़ें.