बोकारो में खोरठा गायक गौतम कुमार महतो पर महिलाओं से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि यह विवाद जमीन के आपसी विवाद को लेकर हुआ जिसमें गायक ने कथित तौर पर महिलाओं को पीटा।

बोकारो : खोरठा भाषा के चर्चित गायक गौतम कुमार महतो एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में गायक महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी पोखर पंचायत की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में गौतम कुमार महतो को एक महिला के साथ हाथापाई करते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
लिंक में देखें लाइव वीडियो
बताया जा रहा है कि यह विवाद जमीन के आपसी विवाद को लेकर हुआ जिसमें गायक ने कथित तौर पर महिलाओं को पीटा। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। वीडियो के सामने आने के बाद पूरे बोकारो जिले में इसकी चर्चा जोरों पर है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस इस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कर रही है। प्रशासनिक स्तर पर अब यह देखा जाना बाकी है कि इस पूरे मामले में गायक गौतम कुमार महतो पर क्या कार्रवाई होती है।