रामाकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट-5 में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन, सुरक्षा जागरूकता पर जोर
जीरो एक्सीडेंट जीरो इंसिडेंट का लक्ष्य अपनाने का आह्वान, कर्मचारियों को किया गया जागरूक

गम्हरिया : रामाकृष्णा फोर्जिंग लिमिटेड के प्लांट-5 में बुधवार को 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शक्ति प्रसाद सेनापति ने की। अपने संबोधन में उन्होंने सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कर्मचारियों से हमेशा सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा उपकरणों के उपयोग में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और सड़क सुरक्षा के तहत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाना चाहिए। उन्होंने शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को हर परिस्थिति में बनाए रखने पर बल दिया। इस अवसर पर मुख्य मानव संसाधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह लोधी तथा प्लांट हेड कृष्ण कुमार झा ने भी कर्मचारियों को जीरो एक्सीडेंट, जीरो इंसिडेंट का मंत्र देते हुए सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। सुरक्षा प्रबंधक नवीन सिन्हा ने बताया कि 4 से 10 मार्च तक सुरक्षा सप्ताह के दौरान सेफ्टी ड्राइंग, सेफ्टी स्पीच और ऑनलाइन क्विज जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन एचआर विभाग के राकेश कुमार ने किया।