ताज़ा-ख़बर

साप्ताहिक हाट के जाम से राहत दिलाने में जुटे नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, जनता के सहयोग से 80 प्रतिशत तक सुधरी व्यवस्था

रिपोर्ट: MANISH 2 घंटे पहलेझारखण्ड

जनता-दुकानदारों के सहयोग से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, विरोध को बताया जनहित के खिलाफ

साप्ताहिक हाट के जाम से राहत दिलाने में जुटे नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, जनता के सहयोग से 80 प्रतिशत तक सुधरी व्यवस्था

सरायकेला : नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने साप्ताहिक हाट के कारण शहर की तीन प्रमुख सड़कों पर लगने वाले जाम को कम करने के प्रयासों के लिए जनता और दुकानदारों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग के कारण शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और जाम की समस्या लगभग 80 प्रतिशत तक कम हो गई है। अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि हंसाउडी, बिरसा चौक और संजय चौक क्षेत्र में जाम की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने सबसे पहले इस समस्या के समाधान को प्राथमिकता दी और इसके लिए स्थानीय लोगों, दुकानदारों तथा संबंधित पक्षों के साथ समन्वय बनाकर पहल शुरू की। उन्होंने कहा कि अधिकांश नागरिकों ने इस मुहिम में सकारात्मक सहयोग दिया, जिससे व्यवस्था में सुधार संभव हो पाया। हालांकि कुछ लोग राजनीतिक कारणों से इसका विरोध कर रहे हैं जो जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है। मनोज चौधरी ने कहा कि शहर का गौरवशाली इतिहास रहा है और इसके विकास के लिए आवश्यक निर्णय लेने होंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि खिलाड़ियों, दुकानदारों और आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए शहर को जाम मुक्त बनाने और बेहतर व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में आगे भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। अंत में उन्होंने जनता से अपील की कि वे शहर के विकास और जनहित से जुड़े प्रयासों में अपना सहयोग बनाए रखें।

इन्हें भी पढ़ें.