ताज़ा-ख़बर

समाज के अंतिम व्यक्ति तक उम्मीद व विकास पहुंचाना लोजपा का है पवित्र मिशन : डॉ प्रकाश चंद्र

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary12 घंटे पहलेझारखण्ड

कार्यकर्ताओं को दृढ़संकल्पित होकर संघर्ष करने की है आवश्यकता : राकेश सिंह

समाज के अंतिम व्यक्ति तक उम्मीद व विकास पहुंचाना लोजपा का है पवित्र मिशन : डॉ प्रकाश चंद्र

मेदिनीनगर (पलामू) : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार विधानसभा के ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र के निर्देशानुसार पलामू जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पार्टी की आयोजित उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिला कमेटी के समीक्षा बैठक व कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजगंज जिला प्रभारी व ओबरा विधायक डॉक्टर प्रकाश चंद्र उपस्थित हुए। जनसंवाद व समीक्षा बैठक में विधायक डॉ प्रकाश चन्द्र ने संगठनात्मक गतिविधियों की गहराई से समीक्षा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

विधायक डॉक्टर प्रकाश चंद्र ने कहा कि यह सिर्फ समाज के अंतिम व्यक्ति तक उम्मीद व विकास पहुंचाने का एक पवित्र मिशन है। संगठन की जड़े काफी मजबूत व जीवंत है। सभी मिलकर जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करें। एक दूसरे का हाथ थामे व विकास की यात्रा को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएं। यही पार्टी के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता होगी।

जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पलामू जिला पार्टी अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दृढ़संकल्पित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। कहा कि हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता बहुत ही सौभाग्यशाली है व हम लोगों के लिए सुनहरा पल भी है कि हम लोगों को हर वर्ग के युवाओं, मजदूरों, किसानों व नौजवानों के मसीहा डॉ प्रकाश चंद्र जैसे मार्गदर्शक का सानिध्य प्राप्त हुआ है। डॉ प्रकाश चंद्र 24 घंटे सभी की समस्याओं के निपटारे को बहुत ही सरलता व सहजता से उपलब्ध हो जाते हैं। समस्याओं के निपटारे व अधिकार दिलाने के लिए हर संभव संघर्षरत रहते हैं।

राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए इस कालखंड में बहुत ही गर्व की बात है कि हमारे पार्टी का नेतृत्व युवाओं के सम्राट भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जैसे कर्मठ, जुझारू व दुर्गामी सोच रखने वाले नेता का सानिध्य प्राप्त हुआ है। जिन्होंने हर परिस्थिति में रहकर हर मौसम में शालीनता पूर्वक दूरगामी सोच के तहत राष्ट्रहित व राज्यहित में हर वर्ग हर समुदाय के लिए सभी भेदभाव से ऊपर उठकर सदैव भारत राष्ट्र का राजनीत को नई दिशा तय करते हैं। हम सभी कार्यकर्ता महाराजगंज जिले के चौमुखी विकास व पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु हर संभव निरंतर खड़े हैं। आवश्यकता पड़ी तो जान की भी बाजी लगा कर राष्ट्रहित व राज्य हित में शोषित वंचित पीड़ित वर्गों के लिए संघर्ष करेंगे।

मौके पर चिंटू मिश्रा जी, राव मनीष यादव, मुकेश मिश्रा, राजा कुमार, मनी गुप्ता, शुभम दुबे, दीपक पासवान, मिंटू मिश्रा, विष्णु देव पासवान, विकास पासवान, धर्मेंद्र कुमार, मोहनलाल, धर्मेंद्र पासवान, रवि शंकर कश्यप, सुजीत कुमार, उपेंद्र सिंह मनी उर्फ मनीष, मुकेश सिंह, अभिषेक कुमार सहित कई उपस्थित थे।

राकेश सिंह का इस्तेमाल पार्टी हित में होगा महत्वपूर्ण : डॉ प्रकाश चंद्र

पार्टी के बिहार, झारखंड व उत्तर प्रदेश प्रभारी विधायक डॉ प्रकाश चंद्र ने पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान को पत्र लिखकर कहा कि पार्टी के पलामू जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम में उनके साथ आकर उनकी सहायता की है। चिराग पासवान को लिखे पत्र में डॉ प्रकाश चंद्र ने कहा है कि राकेश कुमार सिंह की ऊर्जा का इस्तेमाल पार्टी को अवश्य करना चाहिए। इनकी सोच व ताकत को उन्होंने मेदिनीनगर नगर निगम मेयर चुनाव में महसूस किया है। ऐसे ऊर्जावान व्यक्ति को मजबूती से पार्टी हित में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पार्टी मजबूत होगी।

इन्हें भी पढ़ें.