श्रद्धांजलि: झारखंड ने अनुपम व्यक्तित्व खो दिया है : केडी सिंह
संपूर्णता में देखे तो प्रोफेसर करमा उरांव झारखंड के एक महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने शिक्षा और राजनीति को एक नई दिशा प्रदान करने के लिए निरंतर सक्रिय रहे। आज झारखंड ने झारखंड एक महान व्यक्तित्व को खो दिया है। अपने शोक संदेश में केडी सिंह ने प्रोफेसर करमा उरांव के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Medininagar:करमा उरांव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कम्युनिस्ट नेता के.डी.सिंह ने कहा है कि झारखंड की माटी ने एक उच्चकोटी के व्यक्तित्व को खो दिया है। करमा उरांव दिल-दिमाग से खूबसूरत थे। 1973-1974 में करमा उरांव रांची कॉलेज रांची छात्र संघ के चुनाव में भारी मतों से महासचिव चुने गये थे। तब से आज तक में देश-विदेश में शिक्षा का अलख जगाया।
करमा उरांव प्रोफेसर और मानव विज्ञान के विभागाध्यक्ष से रांची विश्वविद्यालय में पदाधिकारी के रुप में डीन के पद पर कार्य किया। रिटायर होने के बाद झारखंड की राजनीति को मानव और संस्कृति सापेक्ष विकास की नीति के प्रति प्रेरित करते रहे । 6 नवम्बर 2021को डीबडीह सेलिब्रिशन हॉल रांची में आदिवासी मूलवासी सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बुलाकर स्थानीय एवं नियोजन नीति पर परिवाद (परिचर्चा ) कराया था। उसमें आदिवासी व मूलवासी संगठनों के नेताओं के अलावा, बाबूलाल मरांडी, सुबोध कांत सहाय, के.डी.सिंह एवं शुभेंदु सेन प्रमुख थे।
वर्तमान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर सजग और मुखर थे। उनका अंतिम सबसे बड़ा कार्यक्रम प्रेस क्लब रांची में 31.8.2022 को हुआ था। आदिवासी मूलवासी संयुक्त मोर्चा, केन्द्रीय समिति रांची का प्रथम वर्षगांठ सह स्मारिका " जागृति " का लोकार्पण समारोह का आयोजन किया था। जिसमें 1932 के खतियान को आधार मानकर स्थानीयता तय करने का प्रस्ताव पारित हुआ था। उनकी ही अध्यक्षता में यह समारोह हुआ था। सामारोह में बाबूलाल मरांडी, सुबोध कांत सहाय, केडी सिंह, अजयनाथ शाहदेव सहित आदिवासी और मूलवासी के कई नेताओं को सम्मानित किए गए।