ताज़ा-ख़बर

पुरानी रंजिश में युवक पर चापड़ से हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रिपोर्ट: MANISH 7 घंटे पहलेअपराध

कपाली पुलिस की कार्रवाई तेज, आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

पुरानी रंजिश में युवक पर चापड़ से हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कपाली ओपी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है। जानकारी के अनुसार 9 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 2:30 बजे नगर परिषद के सामने स्थित पुल के पास मानगो निवासी एक युवक पर गोलमुरी के कुछ युवकों ने चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले को लेकर चांडिल (कपाली ओपी) थाना कांड संख्या 134/2025, दिनांक 10 अगस्त 2025 को दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया था। जांच के क्रम में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त शेख फैज (25 वर्ष), पिता शेख गुलाम हुसैन, निवासी न्यू डीएस फ्लैट, केबल टाउन, गोलमुरी, पूर्वी सिंहभूम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें.