ताज़ा-ख़बर

ईद के दिन चाकूबाजी मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट: MANISH 4 घंटे पहलेअपराध

अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी - ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार का सख्त संदेश

ईद के दिन चाकूबाजी मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चांडिल : कपाली ओपी क्षेत्र में ईद के दिन हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले के मुख्य आरोपी कादीर अंसारी उर्फ शमशाद उर्फ सोनू (उम्र करीब 20 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार, 25 मार्च 2026 को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया। यह मामला चांडिल (कपाली ओपी) थाना कांड संख्या 43/2026 से जुड़ा है जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस 2023) की विभिन्न धाराओं 126(2), 115(2), 118(1), 118(2), 109, 351(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी का स्थायी पता गौसनगर स्थित अबु बकर मस्जिद के पास बताया गया है जबकि वर्तमान में वह मिल्लतनगर, कपाली में रह रहा था। इस पूरे मामले पर कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने कहा कि ईद जैसे संवेदनशील मौके पर हुई इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हमारी प्राथमिकता थी जिसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

इन्हें भी पढ़ें.