ताज़ा-ख़बर

कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट: MANISH 4 घंटे पहलेअपराध

एंटी क्राइम अभियान में कपाली पुलिस को सफलता, अप्रिय घटना की साजिश नाकाम

कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

चांडिल : सरायकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग और अड्डेबाजी विरोधी अभियान के तहत कपाली ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर संभावित अप्रिय घटना को टाल दिया। सोमवार शाम 6:30 बजे सूचना मिली कि कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत हासाडुंगरी आमबागान स्थित बालू एवं ईंट डंप के पास कुरता-पाजामा पहने एक युवक अवैध देशी कट्टा के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही प्रभारी धीरंजन कुमार ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए टीम गठित की और तत्काल छापेमारी की। पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे युवक को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो. तौशीफ अंसारी (22 वर्ष), निवासी ग्रीन वैली, आजादबस्ती, जमशेदपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और 8 एमएम की एक जिंदा गोली बरामद की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल अरविंद बिनहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार की तत्परता से बड़ी घटना टल गई। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें.