कपाली ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी सुशांतो कर्मकार गिरफ्तार
ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय भेजा गया

चांडिल : कपाली ओपी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने थाना कांड संख्या 155/25 से जुड़े मामले में आरोपी सुशांतो कर्मकार (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार यह मामला 19 सितंबर 2025 को दर्ज किया गया था जिसमें भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धाराएं भी लगाई गई थीं। गिरफ्तार आरोपी सुशांतो कर्मकार मानगो के जवाहर नगर, रोड नंबर 15, पूर्वी सिंहभूम का रहने वाला है। कपाली ओपी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपी को पकड़कर विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया। ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।