ताज़ा-ख़बर

राजनगर में बड़ा सड़क हादसा, बस और हाईवा की टक्कर में 20 से अधिक यात्री घायल

रिपोर्ट: MANISH 17 घंटे पहलेझारखण्ड

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

राजनगर में बड़ा सड़क हादसा, बस और हाईवा की टक्कर में 20 से अधिक यात्री घायल

सरायकेला : राजनगर थाना क्षेत्र के चाईबासा-राजनगर मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। घटना केसर गड़िया के समीप शाम करीब 5:30 बजे घटी, जब ओडिशा के बड़बिल से टाटानगर जा रही मां पार्वती नामक यात्री बस की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही एक तेज़ रफ्तार हाईवा वाहन से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों की तत्परता से राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। घायलों को जमशेदपुर के एमजीएम, चाईबासा सदर अस्पताल और राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हाईवा की तेज रफ्तार इस दुर्घटना का मुख्य कारण बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें.