ताज़ा-ख़बर

बरही बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में भीषण डकैती, 6 करोड़ का सोना और 5 लाख कैश लूट कर फरार हुई डकैत

रिपोर्ट: Anuj sinha22 घंटे पहलेझारखण्ड

लुटेरे स्ट्रांग रूम में रखे 5 लाख रुपये कैश और स्ट्रांग रूम में रखे 6 करोड़ मूल्य के सोने के गहने लूट कर फरार हो गए।

बरही बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में भीषण डकैती, 6 करोड़ का सोना और 5 लाख कैश लूट कर फरार हुई डकैत

बरही : बरही के हजारीबाग रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बाइक सवार चार लुटेरों ने 6 करोड़ का सोना और 5 लाख रुपये नगद लूट कर फरार हो गए। लुटेरे 3: 15 बजे बैंक आए। दो लुटेरे बैंक में करंट एकाउंट का खाता खोलने को लेकर बैंक कर्मियों से बातचीत करने लगे। इसी बीच दो अन्य लुटेरे भी बैंक में घुस गए और कट्टा दिखाकर स्ट्रोंग रूम खोलने के लिए कहा।

स्ट्रांग रूम खोलने में आनाकानी करने पर बैंक कर्मियों के साथ मारपीट कर स्ट्रांग रूम खुलवाया। लुटेरे स्ट्रांग रूम में रखे 5 लाख रुपये कैश और स्ट्रांग रूम में रखे 6 करोड़ मूल्य के सोने के गहने लूट कर फरार हो गए। फरार होने के पहले बैंक में कार्यरत ब्रांच मैनेजर , डिप्टी मैनेजर और दो अन्य स्टाफ को स्ट्रांग रूम में ही बंद कर दिया। लूटपाट के आधे घंटे बाद बैंककर्मियों के स्ट्रांग रूम में बंद होने की जानकारी हुई तब उन्हें बाहर निकाला गया।

बाहर निकलने के बाद मैनेजर ने बरही थाना को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ और थानाप्रभारी ने बैंक का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज देखा और लुटेरों की दर पकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। बैंक कर्मियों ने बताया कि लुटेरे 20 मिनट तक बैंक में रहे और लूटपाट को अंजाम दिया। एक लुटेरा हेलमेट, एक नकाब और दो गमछा लपेटे हुए थे। चारों दो बाइक से आए थे।

इन्हें भी पढ़ें.