ताज़ा-ख़बर

आदित्यपुर गुमटी बस्ती में बदहाल शौचालय पर फिर उठी आवाज, नगर निगम को सौंपा जाएगा आवेदन

रिपोर्ट: MANISH 6 घंटे पहलेझारखण्ड

मरम्मत के अभाव में खंडहर बन रहा सार्वजनिक शौचालय, महिलाओं की बढ़ी परेशानी

आदित्यपुर गुमटी बस्ती में बदहाल शौचालय पर फिर उठी आवाज, नगर निगम को सौंपा जाएगा आवेदन

आदित्यपुर : गुमटी बस्ती थाना रोड के समीप आदित्यपुर नगर निगम द्वारा निर्मित सार्वजनिक शौचालय मरम्मत और नियमित देखरेख के अभाव में धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। शौचालय की जर्जर स्थिति के कारण स्थानीय लोगों खासकर महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय समाजसेवी बाबू तांती ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी नगर निगम को मौखिक और लिखित रूप से कई बार जानकारी दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार उपेक्षा के कारण शौचालय की स्थिति बद से बदतर हो गई है। उन्होंने कहा कि शौचालय का उपयोग लगभग असंभव हो गया है जिससे आसपास की महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। स्वच्छता और सुविधा के लिए बनाए गए इस सार्वजनिक शौचालय की दुर्दशा प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है। इस मुद्दे को लेकर एक बार फिर सोमवार को आदित्यपुर नगर आयुक्त, अपर आयुक्त, महापौर और उप महापौर को लिखित आवेदन सौंपा जाएगा, ताकि शीघ्र मरम्मत और व्यवस्था बहाल हो सके।

इन्हें भी पढ़ें.