मनिका पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा की खेती किया नष्ट
सभी पौधो की उचाई करीब 06 फिट से 07 फीट पाया गय

Manika: मनिका प्रखंड के पुरानी दुंदू गांव में पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में गांजा की खेती नष्ट किया गया है,जिसे लेकर थाना प्रभारी मनिका के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दुंदू में भारी मात्रा में गांजा की खेती की जा रही है,जिसके बाद थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ,अंचलाधिकारी मनिका अंचल अमन कुमार ,अंचल निरीक्षक नन्द देव राम तथा कृषि पदाधिकारी राहुल रंजन एवं सुरक्षा बल के साथ छापामारी दल का गठन करते हुए ग्राम पुरानी दुन्दु थाना मनिका जिला लातेहार गठीत टीम के साथ थाना से समय 11.45 बजे छापामारी हेतु थाना से प्रस्थान किया।
समय लगभग 13.15 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम पुरानी दुन्दु पहुंचा और देखा की 1. धुरन सिंह उम्र 80 वर्ष, पिता स्व० नन्कु सिंह के बारी में गांजा का खेती 2. टुना सिंह उम्र 55 वर्ष पिता स्व० दुखन सिंह के बारी में गांजा का खेती 3. अरुण सिंह उम्र 45 वर्ष पे० धुरन सिंह के घर के मे गांजा का खेती 4. कामेश्वर सिंह उम्र 60 वर्ष पे० धुरन सिंह बारी मे गांजा का खेती 5. पंकज सिंह पिता चमन सिंह के बारी में गांजा का खेती 6. चमरु सिंह उम्र 25 वर्ष पिता स्व० जमनारायण सिंह बारी में गांजा का खेती 7. आनंद सिंह उम्र 35 वर्ष पे० ठुमा सिंह बारी में गांजा का खेती 8. संजय सिंह उम्र 28 वर्ष पिता बालेश्वर सिंह बारी में गांजा का खेती 9. पंकज सिंह उम्र 39 वर्ष पे० नान्हु सिंह बारी में गांजा का खेती 10. उदय सिंह उम्र 42 वर्ष पे० चमन सिंह बारी में गांजा का खेती 11. भोला सिंह उम्र 50 वर्ष पिता दुखन सिंह बारी में गांजा का खेती 12. बिरेन्द्र सिंह उम्र 32 वर्ष पिता खिलोधर सिंह बारी में गांजा का खेती सभी सा० पुरानी दुन्दु थाना मनिका जिला लातेहार अवैध गांजा का पौधा कि खेती, सभी पौधो की उचाई करीब 06 फिट से 07 फीट पाया गया,जिसे लाठी-डंडा,सावल, टॉगी के मदद से सभी अवैध गांजा के पौधा को विनिष्ट किया।
इस छापामारी दल अंचलाधिकारी मनिका अंचल अमन कुमार, अंचल निरीक्षक नन्द देव राम मनिका अंचल, कृषि पदाधिकारी राहुल रंजन मनिका प्रखण्ड,थाना प्रभारी पु०अ०नि० प्रभात कुमार दास,पु०अ०नि० सतेन्द्र कुमार,स०अ०नि० अरविन्द सिंह,स०अ०नि० अफताफ आलम मटलौंग पिकेट,थाना रिजर्व गार्ड,मटलौंग पिकेट सशस्त्र बल शामिल थे।