उत्कलिय पुरोहित समाज ने किया मनोज चौधरी का सम्मान, अंगवस्त्र व श्रीफल से नवाजा
यह सम्मान नहीं आशीर्वाद है - मनोज चौधरी, समाज सेवा का लिया संकल्प

सरायकेला : मांजना घाट शिव मंदिर परिसर में उत्कलिय पुरोहित समाज द्वारा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के अध्यक्ष घासी राम सतपति एवं नीलकंठ सारंगी ने अंगवस्त्र और श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। सम्मान ग्रहण करते हुए मनोज चौधरी ने कहा कि यह सम्मान नहीं बल्कि पुरोहित समाज का आशीर्वाद है जो उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि वे समाज के हर वर्ग के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे और पुरोहित समाज के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान पुरोहित समाज के सदस्यों ने कोरोना काल सहित विभिन्न अवसरों पर समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की। साथ ही संस्था के पंजीकरण एवं अन्य समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया गया। इस अवसर पर पुलक सतपथी को समाज का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।