चाईबासा बार एसोसिएशन में मनोज कुमार चौबे का जोरदार स्वागत
सभी ने एक स्वर में क्रमांक संख्या 41 पर “ONE” लिखकर समर्थन करने का संकल्प दोहराया।

चाईबासा: अधिवक्ता संघ चुनाव के तहत आज युवा एवं कर्मठ प्रत्याशी Shri Manoj Kumar Choubey अपने समर्थकों के साथ पश्चिमी सिंहभूम के सब-डिविजनल कोर्ट स्थित Chaibasa Bar Association पहुँचे। उनके आगमन पर अधिवक्ताओं द्वारा आत्मीय, स्नेहपूर्ण एवं उत्साहजनक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उनके प्रस्तावक श्री माधव प्रसाद, सह-प्रस्तावक श्री कृष्णा प्रजापति, श्री राजन कुमार, श्री राजीव कुमार करण, श्री गौतम कुमार पांडेय, श्री प्रदीप कुमार चौबे, श्री नीरज कुमार, श्री सुमित कुमार, लालन पांडेय एवं श्री राजेश राम रवि सहित अनेक समर्थक उपस्थित रहे।
वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुभाष चंद्र मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि यदि Shri Manoj Kumar Choubey जैसे युवा, ऊर्जावान एवं कर्मठ व्यक्तित्व को नेतृत्व का अवसर मिलता है, तो अधिवक्ताओं के कल्याण और अधिकारों की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता श्री केशव प्रसाद, श्री कल्याण, श्री अशोक सिंह देव, श्री बसंत केसरी एवं अन्य अधिवक्ताओं ने खुलकर समर्थन व्यक्त किया। सभी ने एक स्वर में क्रमांक संख्या 41 पर “ONE” लिखकर समर्थन करने का संकल्प दोहराया।
इस जनसंपर्क अभियान से अधिवक्ता समाज में उत्साह और एकजुटता का माहौल स्पष्ट रूप से देखने को मिला।