ताज़ा-ख़बर

गिरिडीह बार एसोसिएशन में मनोज कुमार चौबे का जोरदार स्वागत, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

उपस्थित अधिवक्ताओं ने “इस बार परिवर्तन होना है” का नारा लगाते हुए कहा कि क्रम संख्या 41 पर मनोज कुमार चौबे को विजयी बनाना है।

गिरिडीह बार एसोसिएशन में मनोज कुमार चौबे का जोरदार स्वागत, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन

गिरिडीह: Jharkhand High Court के अधिवक्ता श्री मनोज कुमार चौबे ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज Giridih Bar Association में दस्तक दी। उनके साथ प्रस्तावक अधिवक्ता माधव प्रसाद, अधिवक्ता प्रदीप कुमार चौबे, गौतम कुमार पांडेय एवं ललन पांडेय उपस्थित रहे। 4.jpg श्री चौबे के गिरिडीह पहुंचते ही अधिवक्ताओं और समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। गिरिडीह कोर्ट परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। उपस्थित अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि मनोज कुमार चौबे जैसे कर्मठ और मेहनती अधिवक्ता यदि स्टेट बार काउंसिल में निर्वाचित होकर आते हैं, तो अधिवक्ताओं के कल्याण की दिशा में ठोस कार्य संभव है।

इस अवसर पर गिरिडीह बार एसोसिएशन के माननीय अध्यक्ष श्री प्रकाश सहाय, वरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश राय, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जदुनंदन राम, वरिष्ठ अधिवक्ता नकुल चंद्र गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर ओझा सहित अधिवक्ता नरेश मिस्त्री, गौरव भदानी, कृष्ण करुण, रविंद्र शर्मा, महेंद्र हजाम, अमित सिन्हा, बिपिन यादव, अमित सहाय एवं अन्य सैकड़ों अधिवक्ताओं ने चौबे को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।

सभा के दौरान सभी अधिवक्ताओं ने श्री मनोज कुमार चौबे, अधिवक्ता माधव प्रसाद एवं उनके सहयोगी अधिवक्ताओं—गौतम पांडेय, प्रदीप चौबे और ललन पांडेय—का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

गिरिडीह में मिले व्यापक समर्थन को चुनाव प्रचार अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें.