मनोज सिंह का डिप्टी मेयर बनना तय, 35 पार्षदों में 18 ने फुल माला पहनाकर दिया समर्थन
मेदिनीनगर निगम क्षेत्र में विकास की खींचेंगे एक लंबी लकीर : मनोज सिंह

**डब्लू सिंह के आवास पर हुई बैठक, नीरा देवी ने 18 पार्षदों के साथ डिप्टी मेयर के लिए मनोज सिंह के नाम का किया समर्थन **
मेदिनीनगर (पलामू) : स्थानीय गौतम सिंह उर्फ डब्लू सिंह के आवास पर डिप्टी मेयर के समर्थन को लेकर एक आवश्यक बैठक हुई। इसमें पार्षद नीरा देवी ने 18 पार्षदों के साथ मनोज सिंह का समर्थन करने का निर्णय लिया। बैठक में उपस्थित कई पार्षद वह उनके पार्षद के प्रतिनिधियों ने मनोज सिंह को फूल माला पहनकर डिप्टी मेयर के लिए शुभकामनाएं दी।
समाजसेवी गौतम सिंह उर्फ बबलू सिंह व गौरव सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में कई पार्षद व पार्षदों के प्रतिनिधि में नीरा देवी, नवीन गुप्ता उर्फ लाल बाबू, आकाश चंद्रवंशी, चंदन पांडे, पप्पू पांडेय, रोशन नाग, राजू भुईयां, धीरेंद्र पांडेय, नवीन प्रसाद, रोशन मेहता, कमर यासमीन, मनीषा कुमारी, रवि पासवान, गोल्डी शुक्ला, राहुल चौधरी, बिल्लू सिंह, कविता देवी व सिटी सिंह मौजूद थे।
मौके पर मनोज सिंह ने कहा कि उनका पारिवारिक संबंध राजू तिर्की व नीरा देवी से रहा है। इसी तरह का संबंध जीत कर आए कई पार्षदों से रहा है। यही कारण है कि उन्हें पार्षदों का समर्थन मिला। उन्होंने समर्थन देने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि वे सभी पार्षद भाई-बहन के इस रिश्ते को दूर तक ले जाएंगे व सभी मिलकर मेदिनीनगर निगम क्षेत्र में विकास की एक लंबी लकीर खींचेंगे। जो क्षेत्र विकास से दूर रह गए हैं, उन क्षेत्रों में भी विकास कार्य मिलजुल कर करेंगे।
मौके पर पार्षद नीरा देवी ने कहा कि उन्होंने पहले ही घोषणा की थी कि मनोज भैया डिप्टी मेयर बनेंगे या उनकी बहन नीरा बनेगी। दोनों में से कोई एक ही डिप्टी मेयर बनेंगे। और वह घोषणा आज सच साबित हुई। उन्होंने कहा कि निगम में चुनकर आए हुए सभी पार्षद एक परिवार की तरह रहेंगे। जहां भी समस्या होगी सभी मिलकर वहां बैठकर उस समस्या का निदान करेंगे। क्षेत्र का चतुर्दिक विकास करेंगे।