ताज़ा-ख़बर

फर्जी आरटीओ चालान के लिंक से उड़े कई लोगों की खाते से मोटी रकम, मोबाइल भी हैक

रिपोर्ट: VBN News Desk5 घंटे पहलेझारखण्ड

बैंक को तुरंत कॉल कर खाता लॉक कराएं। नजदीकी थाना में एफआईआर दर्ज कराएं।

फर्जी आरटीओ चालान के लिंक से उड़े कई लोगों की खाते से  मोटी रकम, मोबाइल भी हैक

अजय कुमार

बड़कागांव- बड़कागांव प्रखंड में इन दिनों साइबर ठगों के द्वारा लॉटरी निकालने, नौकरी दिलाने, फर्जी लिंक भेज कर व अन्य साइबर हथकंडे अपनाकर लोगों के खाते से पैसे उड़ाने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर ठगों के द्वारा आरटीओ की फर्जी चालान के नाम से डरा कर लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है। जिसमें कई लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण बड़कागांव में देखने को मिल रहा है।

पिछले कुछ दिनों से कई मोबाइल पर आरटीओ चालान जमा करने के नाम पर एक फर्जी लिंक भेजा जा रहा है। लिंक को छूते ही व्हाट्सएप हैक हो जाता है और बैंक खाते से पैसे गायब हो रहे हैं। जिसमें सोनपुरा गांव निवासी भवानी प्रसाद दांगी एवं गुरु चट्टी निवासी बिंदु दांगी साइबर ठगों के चक्कर में फस गए। लिंक को टच करते हीं दोनों का मोबाइल हैक हो गया।

देखते ही देखते साइबर ठगों के द्वारा भवानी की बैंक खाते से ₹77000 हजार, बिंदु के खाते से ₹55 000 हजार , वहीं अन्य एक युवक के खाते से ₹70000 हजार यूपीआई के जरिए से उड़ा ले गए ।इन तीनों के अलावा प्रखंड के अन्य कई लोग भी आरटीओ की फर्जी चालान लिंक के चक्कर में फंस गए हैं। इस दौरान कई जागरूक प्रबुद्ध लोगों के द्वारा व्हाट्स एप ग्रुप में साइबर ठगों से बचने का सुझाव भी दे रहे हैं। ताकि लोग साइबर ठगों से सचेत रहें व सावधान हो जाएं ,परंतु कई नादान जागरूकता के अभाव में फंस जा रहे हैं। साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों ने लोगों से सचेत रहने, व मोबाइल चलाने के दौरान सावधानी बरतने की अपील किया है।

साइबर ठगी हुई तो , तुरंत करें यह कार्य

बैंक को तुरंत कॉल कर खाता लॉक कराएं। नजदीकी थाना में एफआईआर दर्ज कराएं।

जागरूक होने एवं सावधानी बरतने की जरूरत - थाना प्रभारी

मामले को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि लोगों को जागरूक होने एवं सावधानी बरतने की जरूरत है तभी हम साइबर क्राइम से बचे रहेंगे। अगर किसी प्रकार कोई घटना घट गई तो ,तुरंत पुलिस को जानकारी दें।

इन्हें भी पढ़ें.