ताज़ा-ख़बर

मनिका शहर में घुसा जंगली हाथी लोगों में दहशत

रिपोर्ट: अभय कुमार83 दिन पहलेझारखण्ड

कई दुकान में किया तोड़फोड़ सामान किया क्षतिग्रस्त।

मनिका प्रतिनिधि। मंगलवार की रात्रि मनिका बीचों-बीच शहर में एकाएक जंगली हाथी घूमते देखा गया। जिसकी जानकारी मनिका पुलिस को मिली इसके बाद पुलिस ने हाथी के पीछे-पीछे जाकर हाथी को गांव से बाहर निकाला। जंगली हाथी रास्ते में कई दुकान में रखे सामान बर्बाद किया वहीं जन वितरण प्रणाली की दुकान में दरवाजा तोड़कर अनाज नुकसान किया। रोशन प्रसाद के दुकान में रखें आलू का बीज लगभग 10 बोड़ा क्षतिग्रस्त किया, वही अजीत कुमार का जनवितरण प्रणाली का दुकान दरवाजा तोड़कर कई बोड़ा चावल बर्बाद किया।

5.jpg शहर में हाथी घुसने की खबर सुबह होते ही आपकीसुबह होते ही आग के तरह फैल गई। वही गांव में आने जाने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। वही मनिका रेंजर ठाकुर पासवान ने लोगों से अपील किया कि हाथी के साथ छेड़छाड़ नहीं करें छेड़छाड़ करने पर हाथी उग्र हो जाएगी और आपको नुकसान पहुंचा सकती है हाथी को छेड़छाड़ नहीं कीजिएगा तो हाथी अपने आप किसी को बिना नुकसान पहुंचा अपने आप अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो जाएगी उन्होंने कहा कि हमारे वन विभाग की टीम हाथी पर नजर बनाए हुए हैं

इन्हें भी पढ़ें.