ताज़ा-ख़बर

रामगढ़ स्पंज आयरन प्लांट में भीषण ब्लास्ट, 9 मजदूर झुलसे, 7 की हालत गंभीर

रिपोर्ट: VBN News Desk84 दिन पहलेझारखण्ड

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल, तकनीकी खराबी या लापरवाही? जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़ स्पंज आयरन प्लांट में भीषण ब्लास्ट, 9 मजदूर झुलसे, 7 की हालत गंभीर

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में सोमवार तड़के करीब 4 बजे एक स्पंज प्लांट में हुए भीषण हार्नेस ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। इस हादसे में प्लांट में काम कर रहे 9 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए जिनमें से 7 की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर रोज की तरह काम में जुटे थे तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटों ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। धमाके के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और धुआं फैलने से मजदूर जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घायलों में अखिला राय, बृजलाल बेदिया, राजबालन यादव, महेश महतो, अशोक बेदिया, पंडित जी उर्फ राजू झा, छोटू साव, शंकर बेदिया और अशिया शामिल हैं। सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि 7 मजदूर 80 से 90 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के देवकमल अस्पताल रेफर किया गया है। इस हादसे के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां सुरक्षा मानकों का सही ढंग से पालन नहीं किया जाता जिससे मजदूरों की जान खतरे में रहती है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तकनीकी खराबी या सुरक्षा में लापरवाही मानी जा रही है। फिलहाल विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इन्हें भी पढ़ें.