कौर मास्टर शेफ 2026 से सिख महिलाओं को मिलेगा नया मंच, बिना आग के कुकिंग होगी चुनौती
वैसाखी पर सीतारामडेरा गुरुद्वारा की अनूठी पहल, महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा

जमशेदपुर : सिख महिलाओं की पाक-कला, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आगामी 14 अप्रैल को वैसाखी के पावन अवसर पर कौर मास्टर शेफ 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह अनोखी (कुकिंग विदाउट फायर) प्रतियोगिता साकची स्थित होटल के79 में शाम 5 बजे से आयोजित होगी। इस कार्यक्रम का आयोजन गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी, सीतारामडेरा की प्रबंधक कमिटी द्वारा किया जा रहा है जो समाज में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रतियोगिता विशेष रूप से सिख महिलाओं के लिए आयोजित की जा रही है ताकि वे अपने पाक-कौशल को एक नए मंच पर प्रदर्शित कर सकें। प्रतियोगिता में दो सदस्यीय टीम भाग ले सकती है जहां प्रतिभागियों को बिना आग के स्वादिष्ट और आकर्षक व्यंजन तैयार करने होंगे। विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं जिसमें प्रथम पुरस्कार 15,000 रुपये, द्वितीय 10,000 रुपये और तृतीय 5,000 रुपये। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और निःशुल्क डिनर भी प्रदान किया जाएगा। आयोजक अविनाश सिंह खालसा ने बताया कि यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने का एक सार्थक प्रयास है। इच्छुक प्रतिभागी 31 मार्च तक पंजीकरण कर सकते हैं।