ताज़ा-ख़बर

अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस पर आदित्यपुर-गम्हरिया में निकलेगी ‘मज़दूर एकता विशाल महारैली’

रिपोर्ट: MANISH 227 दिन पहलेझारखण्ड

झारखंड मज़दूर यूनियन ने प्रेस वार्ता कर की घोषणा

अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस पर आदित्यपुर-गम्हरिया में निकलेगी ‘मज़दूर एकता विशाल महारैली’

गम्हरिया : झारखंड मज़दूर यूनियन जिला समिति की ओर से मंगलवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस पर ‘मज़दूर एकता विशाल महारैली’ के आयोजन की जानकारी दी गई। यूनियन के ज़िला अध्यक्ष सुनील गोराई एवं महासचिव सन्त सिंह सरदार ने बताया कि यह रैली आदित्यपुर-गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में मज़दूर एकता और अधिकारों के लिए आयोजित की जा रही है। महारैली का शुभारंभ आदित्यपुर के मिरुडीह स्थित सिद्धो-कान्हो की प्रतिमा स्थल से होगा। वहां से रैली RIT मोड़ होते हुए कांड्रा मुख्य मार्ग से गम्हरिया थाना क्षेत्र के उपरबेडा मैदान पहुँचेगी जहाँ स्व. रतिलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा का आयोजन किया जाएगा।

मज़दूर दिवस पर अवकाश और वेतन की माँग

यूनियन ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि 1 मई को मज़दूरों को अवकाश दिया जाए और वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी उद्योग में मज़दूरों से जबरन कार्य कराया गया तो कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।

रैली में जिले भर के मज़दूरों को आमंत्रण

संघ ने विशेष रूप से आदित्यपुर-गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र के सभी मज़दूरों से रैली में भाग लेने की अपील की है। यूनियन नेताओं में सूरज लोहार, कृष्णा महतो, सुनील हेम्ब्रम, गणेश टुडू और समीर टुडू भी मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़ें.