ताज़ा-ख़बर

मेदिनीनगर: युवक अपहरण मामले में 8 अपराधी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary1 घंटे पहलेझारखण्ड

पलामू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बिस्फोटा चौक के पास पकड़ा; अवैध हथियार और स्कॉर्पियो बरामद

मेदिनीनगर: युवक अपहरण मामले में 8 अपराधी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

मेदिनीनगर। पलामू पुलिस ने बुधवार को युवक आनंद कुमार रवि के अपहरण के प्रयास में शामिल आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पलामू एसपी रिशमा रमेशन ने बताया कि 30 मार्च 2026 को भट्ठी मोहल्ला के पास सद्दाम कुरैशी और उसके साथियों ने आनंद कुमार का अपहरण करने की कोशिश की और विरोध करने पर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

शहर थाना कांड संख्या 116/26, दिनांक 31.03.2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम बनाई गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बिस्फोटा चौक के पास रेलवे अंडरपास पर चेकनाका लगाकर अपराधियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से अवैध हथियार, गोली, मोबाइल और एक काले रंग की स्कॉर्पियो (नंबर JH01 GJ 3950) बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि ये अपराधी पूर्व में हत्या और रंगदारी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें.