भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी की मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह हुआ हादसा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जताया शोक

जमशेदपुर। झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का गुरुवार सुबह जमशेदपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना जमशेदपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। हादसे की खबर मिलते ही मंत्री के परिजनों, शुभचिंतकों और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स के माध्यम से मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। डॉ. अंसारी ने दिवंगत को अपनी ‘छोटी बहन’ के रूप में याद करते हुए हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताया।
हादसे से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर भी शोक का माहौल है।