ताज़ा-ख़बर

डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र की छह ग्रामीण सड़क योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

रिपोर्ट: Ashwini kumar Ghai9 घंटे पहलेझारखण्ड

विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने जताया आभार

डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र की छह ग्रामीण सड़क योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

मेदिनीनगर: डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार चौरसिया के प्रयासों से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चैनपुर एवं डाल्टनगंज सदर प्रखंड की छह महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इन योजनाओं के लिए कुल करोड़ों रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

स्वीकृत योजनाओं में चैनपुर प्रखंड के भंडगांव पंचायत अंतर्गत चटीपार से भुतहा गांव तक 1.650 किमी सड़क (170.677 लाख रुपये), रानीताल पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ से बलथरवा तक 1 किमी सड़क (97.048 लाख रुपये), खुराकला में देवी धाम से अरुण विश्वकर्मा के घर तक 1.150 किमी सड़क (127.144 लाख रुपये) तथा कंकरी में पीडब्ल्यूडी मेन रोड से श्मशान घाट तक 1.400 किमी सड़क (134.022 लाख रुपये) शामिल हैं।

इसी प्रकार डाल्टनगंज सदर प्रखंड के राजवाड़ीह में चियांकी मेन रोड से बहेरवादोहरी टोला होते हुए बेटी बांध जमुने तक 1.250 किमी सड़क (152.968 लाख रुपये) तथा लहलाहे पंचायत के नउवाढोड़ गांव में राजमुनी सिंह के घर से राजू भुइंया के घर होते हुए चबूतरा तक 1.650 किमी सड़क (207.653 लाख रुपये) के निर्माण को भी स्वीकृति मिली है।

विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने कहा कि उन्होंने जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से हजारों ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

उन्होंने क्षेत्र की जनता का विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी विकास कार्यों को इसी तरह निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें.