विधायक हेमलाल मुर्मू ने कार्यकर्ताओं से संगठन सशक्त बनाने और जनगणना में सहयोग का आह्वान किया
हेटबंधा में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर, समिति का गठन

Ajay Kumare लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के हेटबंधा गांव में शनिवार को बूथ संख्या 35 पर बूथ समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू और युवा नेता एवं केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विधायक हेमलाल मुर्मू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी चुनाव की सफलता की बुनियाद बूथ स्तर पर ही तय होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाएं, ताकि आम लोगों की भागीदारी बढ़े। इसके अलावा, उन्होंने SIR और जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग देने पर जोर दिया, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सूची से वंचित न रहे और लोगों का भरोसा संगठन पर बना रहे।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, सचिव जावेद आलम, सोनाराम किस्कू, रूपलाल हेंब्रम, मनोज मुर्मू, बिशन हेंब्रम, सुशील हांसदा, सबस्टिन हेंब्रम सहित हेटबंधा गांव के पंचायत सचिव और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।