ताज़ा-ख़बर

बी. के. हरिप्रसाद के केपीसीसी अध्यक्ष बनने पर विधायक रामचंद्र सिंह ने दी बधाई

रिपोर्ट: अकरम 9 घंटे पहलेझारखण्ड

उनके नेतृत्व में कर्नाटक में पार्टी संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी तथा कांग्रेस और अधिक मजबूत होकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

बी. के. हरिप्रसाद के केपीसीसी अध्यक्ष बनने पर विधायक रामचंद्र सिंह ने दी बधाई

लातेहार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता बी. के. हरिप्रसाद को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर झारखंड के विधायक सह सभापति रामचंद्र सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर रामचंद्र सिंह ने कहा कि बी. के. हरिप्रसाद कांग्रेस के अनुभवी, समर्पित एवं जमीनी नेता हैं। उनके नेतृत्व में कर्नाटक में पार्टी संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी तथा कांग्रेस और अधिक मजबूत होकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरिप्रसाद के नेतृत्व में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त बनेगी तथा पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इन्हें भी पढ़ें.