ताज़ा-ख़बर

बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की पत्नी मोलनी देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रिपोर्ट: VBN News Desk23 घंटे पहलेझारखण्ड

लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस, आज दोपहर दोमुहान नदी तट पर होगा अंतिम संस्कार

बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की पत्नी मोलनी देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रिपोर्ट : अजय कुमार

हजारीबाग : बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की धर्मपत्नी श्रीमती मोलनी देवी का मंगलवार देर रात करीब 12 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका इलाज जारी था। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़कागांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत मोलनी देवी अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक व्यवहार के कारण क्षेत्र में काफी सम्मानित थीं। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक दलों के नेताओं तथा स्थानीय लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और समर्थकों का तांता लगा हुआ है। दिवंगत मोलनी देवी का अंतिम संस्कार बुधवार को दोपहर 12:30 बजे बड़कागांव स्थित दोमुहान नदी तट पर किया जाएगा, जहां परिजनों, रिश्तेदारों, समर्थकों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों के शामिल होने की संभावना है। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

इन्हें भी पढ़ें.