ताज़ा-ख़बर

हीरोडीह थाना का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

रिपोर्ट: Amit Sahay1 घंटे पहलेझारखण्ड

रिकॉर्ड की जांच कर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का आदेश, अनुसंधान में लापरवाही पर जताई सख्ती

हीरोडीह थाना का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

गिरिडीह : कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को हीरोडीह थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने थाना के सिरिस्ता से जुड़े सभी अभिलेखों और पंजियों की बारीकी से जांच की। उन्होंने रिकॉर्ड को अद्यतन रखने और कार्यों में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। एसपी ने फरार अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लंबित वारंट व कुर्की-जब्ती का विशेष अभियान चलाने का सख्त निर्देश भी दिया।

थाना में पदस्थापित सभी अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग कर जनता से बेहतर समन्वय और मुस्तैदी से ड्यूटी करने को कहा। एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा में सभी अनुसंधानकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण व त्वरित अनुसंधान कर मामलों का जल्द निपटारा करने का आदेश दिया। एसपी ने स्पष्ट किया कि थाना स्तर पर अनुसंधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राथमिकता जनता को समय पर न्याय दिलाना और अपराधियों में कानून का भय पैदा करना है।

इन्हें भी पढ़ें.