ताज़ा-ख़बर

नगर निगम के कृषि योग्य भूमि को करमुक्त व व्यापारियों- नागरिकों की होगी सुरक्षा की गारंटी : राजेंद्र प्रसाद सिन्हा

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary6 घंटे पहलेझारखण्ड

राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने जारी किया मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह का मेनिफेस्टो

नगर निगम के कृषि योग्य भूमि को करमुक्त व व्यापारियों- नागरिकों की होगी सुरक्षा की गारंटी : राजेंद्र प्रसाद सिन्हा

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले कृषि योग्य भूमि को करमुक्त किया जाएगा। साथ ही व्यापारियों व आम नागरिकों की पूर्ण सुरक्षा की गारंटी ली जाएगी। उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कही। वे हमीदगंज स्थित मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मेनिफेस्टो जारी कर रहे थे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी पूनम सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सूर्यांश सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, रामनाथ चंद्रवंशी, सन्नी शुक्ला के साथ आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि खास महल भूमि को फ्री होल्ड करना पूनम सिंह की प्राथमिकता होगी। कहा कि मेयर बनने के बाद पूनम सिंह कचरा नष्ट कराने का प्लांट बैठाने का काम करेंगी । साथ ही ड्रेनेज सिस्टम को विकसित कर जल जमाव से मेदिनीनगर निगम क्षेत्र को दूर करेंगी। उन्होंने कहा कि एलईडी लाइट से पूरा निगम क्षेत्र प्रकाशित होगा। लाइट खराब होने पर 48 घंटे के अंदर बदलने का काम किया जाएगा। शहर में महिलाओं के लिए जगह-जगह पर शौचालय बनवाया जाएगा। युवाओं के लिए रोजगार का प्रबंध किया जाएगा स्वास्थ्य सेवा के सशक्तिकरण के लिए मोहल्ले में क्लीनिक व मोबाइल वैन से स्वास्थ सेवा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार व पारदर्शी नगर निगम बनाया जाएगा। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सड़क को चौड़ा किया जाएगा। शहर में ओवर फ्लाई बनवाया जाएगा।

साथ ही पार्क व हरियाली का भी प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेयर बनने के बाद पूनम सिंह प्रेस क्लब के साथ-साथ जरासंध भवन प्राथमिकता के आधार पर बनवाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम बोर्ड से जो भी कार्य होंगे वे सभी कार्य किए जाएंगे। लेकिन बड़े-बड़े काम सरकार के माध्यम से कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूनम सिंह के चुनाव जीतने के बाद मेदिनीनगर निगम क्षेत्र का तीव्र गति से विकास कराया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें.